Coforge: कोफोर्ज के स्टॉक्स ऑल-टाइम हाई के करीब, क्या अभी कुछ मुनाफा बुक करना समझदारी होगी?

FY24 कोफोर्ज के लिए अच्छा रहा था। कंपनी ने पहली तिमाही की शुरुआत तिमाही दर तिमाही 1.6 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ के साथ की थी। बीते पांच महीनों में कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। इससे स्टॉक्स अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गए हैें

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईटी सर्विसेज की डिमांड में रिकवरी को देखते हुए FY26 कोफोर्ज के लिए अच्छा रह सकता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कोफोर्ज के शेयरों का प्रदर्शन बीते 5 महीनों में शानदार रहा है। यह स्टॉक अपने लाइफ-टाइम हाई के करीब है। कंपनी को आईटी सर्विसेज की डिमांड में रिकवरी का फायदा मिलेगा। बीएफएसआई में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है। सिगनिटी के अधिग्रहण के बाद सितंबर ने पहली बार कंसॉलिडेटेड नतीजे पेश किए हैं। शेयरों की वैल्यूएशन ठीक लग रही है। सवाल है कि क्या निवेशकों को इस स्टॉक में अभी थोड़ा मुनाफा बुक कर लेना चाहिए?

    शॉर्ट टर्म में ग्रोथ सुस्त रह सकती है

    FY24 Coforge के लिए अच्छा रहा था। ऑर्गेनिक कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 13.3 फीसदी थी। कंपनी ने पहली तिमाही की शुरुआत तिमाही दर तिमाही 1.6 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ के साथ की थी। लेकिन, FY24 के हाई बेस और सिगनिटी के अधिग्रहण के चलते शॉर्ट टर्म में कंपनी की ग्रोथ थोड़ी सुस्त रह सकती है। हालांकि, आईटी सर्विसेज की डिमांड में रिकवरी को देखते हुए FY26 कंपनी के लिए अच्छा रह सकता है।


    50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ सकता है मार्जिन

    दूसरी तिमाही में कंपनी के एडजस्टेड ऑपरेटिंग मार्जिन में 110 फीसदी की गिरावट आई। लेकिन, मैनेजमेंट ने इस फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में मार्जिन में 50 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा होने की उम्मीद जताई है। कंपनी को FY25 में मार्जिन 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ने की उम्मीद है। अगले फाइनेंशियल ईयर में मार्जिन में इम्प्रूवमेंट जारी रह सकता है। इसकी वजह यह है कि कंपनी का सेल्स और मार्केटिंग एक्सपेंसेज अपने पीक पर पहुंच गया है। उधर, एट्रिशन यानी एंप्लॉयीज के कंपनी छोडने की दर घटी है। इससे रिसोर्सेज कॉस्ट स्थिर रहने की उम्मीद है।

    नए ऑर्डर्स का मिलेगा फायदा

    फिलहाल नजरें सिगनिटी के मार्जिन में होने वाले इजाफा पर होंगी। मैनेजमेंट ने सिगनिटी के मार्जिन में इजाफा का अनुमान जताया है। उसका मानना है कि यह 16 फीसदी रह सकता है। नए ऑर्डर हासिल करने के मामले में कंपनी काफी आगे है। इसमें कंपनी के आक्रामक सेल्स और मार्केटिंग प्रयासों का हाथ है। पहली तिमाही में दो बड़ी डील हासिल की है। इनमें से एक BFSI सेक्टर का है तो दूसरा एविशन सेक्टर से जुड़ा है। लगातार 10वीं तिमाही कंपनी का ऑर्डर फ्लो 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा का रहा है।

    यह भी पढ़ें: KEC International: दूसरी छमाही में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, क्या अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?

    सिगनिटी को लेकर राय पॉजिटिव

    सिगनिटी के अधिग्रहण पर भले ही शुरू में कुछ चिंता जताई गई थी। लेकिन अब इस बारे में विश्लेषकों की राय पॉजिटिव दिख रही है। सिगनिटी का नेट मार्जिन Coforge जितना है। लेकिन, ऑपरेटिंग मार्जिन कोफोरेज के मुकाबले काफी कम है। सिगनिटी मुख्य रूप से डिजिटल एश्योरेंस और डिजिटल इंजीनियरिंग सर्विस ऑफर करती है। इनमें आम तौर पर मार्जिन कम होता है। कोफोर्ज ने तीन अतिरिक्त इंडस्ट्री को देखते हुए यह अधिग्रहण किया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।