Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 8 का Mcap ₹2.81 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

SBI का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपये गिरकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में Reliance Industries मोस्ट वैल्यूएबल घरेलू कंपनी बनी रही। मार्केट वैल्यूएशन 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 12:44 PM
टॉप 10 कंपनियों में से 8 का Mcap ₹2.81 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान
बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स 2,368.29 अंक या 2.91 प्रतिशत गिरा।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 का कुल मार्केट वैल्यूएशन 2,81,581.53 करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को हुआ। सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस को फायदा हुआ। बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स 2,368.29 अंक या 2.91 प्रतिशत गिरा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के SVP, रिसर्च, अजीत मिश्रा का कहना है, "छुट्टियों वाले छोटे हफ्ते का अंत मार्केट में भारी गिरावट के साथ हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते भूराजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर भारी असर डाला।"

बीते सप्ताह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपये गिरकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 46,936.82 करोड़ रुपये घटकर 9,40,049.82 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 46,552.3 करोड़ रुपये गिरकर 13,19,107.08 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टूब्रो का 45,629.03 करोड़ रुपये गिरकर 5,43,208.36 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 28,934.56 करोड़ रुपये घटकर 5,91,136.03 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 28,492.44 करोड़ रुपये घटकर 9,25,380.15 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 26,350.67 करोड़ रुपये घटकर 5,23,042.51 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,732.75 करोड़ रुपये घटकर 10,67,120.50 करोड़ रुपये रह गया।

बाकी 2 कंपनियों को कितना फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें