Get App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का M-Cap ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI Bank रही सबसे ज्यादा फायदे में

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। मार्केट कैप 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रुख के उलट TCS का मार्केट कैप 13,296.47 करोड़ रुपये घट गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 12:46 PM
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का M-Cap ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI Bank रही सबसे ज्यादा फायदे में
ICICI Bank का मार्केट कैप 56,223 करोड़ रुपये बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान ICICI Bank को सबसे अधिक लाभ हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1,284.61 अंक या 1.73 प्रतिशत चढ़ा। निफ्टी 256.2 अंक या एक प्रतिशत मजबूत हुआ। टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर फायदे में रहीं। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।

ICICI Bank का मार्केट कैप 56,223 करोड़ रुपये बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC Bank का मार्केट कैप 38,571.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,89,314.42 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 36,137.87 करोड़ रुपये बढ़कर 9,38,661.50 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 18,366.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,947.54 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 14,380.14 करोड़ रुपये बढ़कर 11,10,530.63 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का 13,241.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,197.83 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 10,984.34 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,285.65 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाकी 2 कंपनियों को कितना नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें