Get App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का M-cap ₹3.12 लाख करोड़ घटा, कौन रहा सबसे ज्यादा नुकसान में?

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। लेकिन सप्ताह के दौरान इसका मार्केट कैप 1,34,445.77 करोड़ रुपये घट गया। रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 42,470.13 करोड़ रुपये बढ़कर 11,60,525.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 17, 2026 पर 11:04 AM
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का M-cap ₹3.12 लाख करोड़ घटा, कौन रहा सबसे ज्यादा नुकसान में?
टॉप 10 कंपनियों में केवल भारती एयरटेल का मार्केट कैप बढ़ा, जबकि अन्य ने गिरावट देखी।

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और रुपये में कमजोरी के कारण बीते सप्ताह स्थानीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 3.12 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 2,090.2 अंक या 2.7 प्रतिशत टूट गया। निफ्टी में 532.65 अंक या 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई।

टॉप 10 कंपनियों में केवल भारती एयरटेल का मार्केट कैप बढ़ा, जबकि अन्य ने गिरावट देखी। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,34,445.77 करोड़ रुपये घटकर 18,08,420.81 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 52,245.3 करोड़ रुपये घटकर 8,88,862.32 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 47,415.04 करोड़ रुपये घटकर 8,19,062.65 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 27,892.28 करोड़ रुपये घटकर 5,66,717.74 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 20,630.01 करोड़ रुपये घटकर 11,82,069.25 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 14,290 करोड़ रुपये घटकर 8,92,385.39 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 9,078.87 करोड़ रुपये घटकर 5,37,542.34 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 3,970.8 करोड़ रुपये घटकर 5,33,592.18 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 2,182.12 करोड़ रुपये घटकर 5,05,367.32 करोड़ रुपये रहा।

भारती एयरटेल को कितना नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें