Get App

Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, पहले ही दिन अपर सर्किट पर बंद

Comrade Appliances IPO Listing: कॉमरेट एप्लाएंसेज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 मई से 5 जून के बीच खुला था। इस इश्यू ओवरऑल 77.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह कंपनी एयर कूलर्स और इलेक्ट्रिक गीजर्स बनाती है। यह ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर (OEM) और ओरिजिनल डिजाइन मैनुफैक्चरर (ODM) बिजनेस मॉडल पर काम करती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री कॉमरेड ब्रांड के नाम से होती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 4:00 PM
Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, पहले ही दिन अपर सर्किट पर बंद
Comrade Appliances का 12 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 मई से 5 जून के बीच खुला था।

Comrade Appliances IPO Listing: एयर कूलर्स और इलेक्ट्रिक गीजर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी कॉमरेड एप्लाएंसेज (Comrade Appliances) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था। निवेशकों को इसके शेयर 54 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और आज इसके शेयरों का सफर बीएसई-एसएमई (BSE-SME) पर 87 रुपये से शुरू हुआ यानी कि आईपीओ निवेशकों को 61 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। इसके बाद शेयर फिर आगे बढ़े और दिन के आखिरी में यह 91.35 रुपये (Comrade Appliances Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुए। इस आईपीओ के तहत सभी नए शेयर ही जारी हुए हैं यानी कि ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं हुई है।

Comrade Appliances IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

कॉमरेड एप्लाएंसेज का 12 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 मई से 5 जून के बीच खुला था। इस इश्यू ओवरऑल 77.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें से क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 21.86 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 162.67 गुना और खुदरा निवेशकों का 72.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 22.78 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरुरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें