Get App

लगातार तीसरे दिन की तेजी में दिग्गजों ने कहा इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, होगी जोरदार कमाई

CONCOR पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40/42 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 26 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 12:08 PM
लगातार तीसरे दिन की तेजी में दिग्गजों ने कहा इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, होगी जोरदार कमाई
Kajaria Ceramics पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1443 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 19800 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। मिडकैप INDEX में लगातार पांचवे दिन बना नया शिखर बनाया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने कॉनकॉर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने टेक महिंद्रा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने कोफोर्ज पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने कजारिया सिरामिक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः CONCOR

राजेश पालवीय ने CONCOR के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40/42 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 26 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tech Mahindra Future

मानस जायसवाल ने Tech Mahindra पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tech Mahindra में 1137 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1124 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें