Get App

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, L&T Tech, आरबीएल बैंक, सिंजीन, Sansera इंजीनियरिंग में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

L&T Tech Services पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 4350 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 11:49 AM
बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, L&T Tech, आरबीएल बैंक, सिंजीन, Sansera इंजीनियरिंग में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Sansera Engineering पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 945 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

शेयर बाजार में दो दिनों की लगातर तेजी के बाद कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी 19600 के करीब दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स भी फ्लैट कारोबार कर रहा है। लेकिन मिडकैप इंडेक्स चौथाई परसेंट ऊपर निकलता हुआ दिखाई दिया। SBI, कोटक की अगुवाई में बैंक निफ्टी में भी रिकवरी दिख रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एलएंडटी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने आरबीएल बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने सिंजीन पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने संसेरा इंजीनियरिंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः L&T Tech Services

मानस जायसवाल ने L&T Tech Services के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 4350 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 153 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः RBL Bank Future

राजेश पालवीय ने RBL Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि RBL Bank में 221 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 216 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें