कंज्यूमर सेक्टर दे सकता है पॉजिटिव सरप्राइज, आईटी को न करें नजरअंदाज: नवीन कुलकर्णी

रिसर्च एंड एडवाइजरी सेगमेंट में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन का मानना है कि हाल की बाज़ार रैली के बाद अच्छे स्टॉक ढूंढ़ना थोड़ा और कठिन हो गया है। हालांकि, मैन्यूफैक्टरिंग, गैर-जरूरी खर्च और बीएफएसआई में आगे और ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है। जब तक कोई पूरी तरह से अप्रत्याशित बड़ी घटना नहीं होती,बाज़ार में किसी बाजार में किसी बड़े कंसोलीडेशन की संभावना नही हैं

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
नवीन ने कहा कि जीवन बीमा लंबी अवधि के लिए निवेश करने के लिए एक अच्छा सेक्टर है। लेकिन इसमें चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी

मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में, एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर नवीन कुलकर्णी ने कहा है कि आईटी सेक्टर के वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे आईट सेक्टर के पूरे साल को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि लंबी अवधि के निवेश नजरिए से इस सेक्टर के नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आईटी सेक्टर शेयर धारकों के लिए एक बड़ा वेल्थ क्रिएटर रहा है और आगे भी रहेगा। उनका ये भी मानना है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही कंज्यूंर सेक्टर पॉजिटिव सरप्राइज लेकर आ सकता है। इस अवधि में सेक्टर का मार्जिन उम्मीद के बेहतर रह सकता है।

मैन्यूफैक्टरिंग, गैर-जरूरी खर्च और बीएफएसआई में निवेश के मौके

रिसर्च एंड एडवाइजरी सेगमेंट में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन का मानना है कि हाल की बाज़ार रैली के बाद अच्छे स्टॉक ढूंढ़ना थोड़ा और कठिन हो गया है। हालांकि, मैन्यूफैक्टरिंग, गैर-जरूरी खर्च और बीएफएसआई में आगे और ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है।


क्या आप यहां से 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद बाजार में बड़े कंसोलीडेशन की संभावना देखते हैं? इस पर नवीन ने कहा कि जब तक कोई पूरी तरह से अप्रत्याशित बड़ी घटना नहीं होती,बाज़ार में किसी बाजार में किसी बड़े कंसोलीडेशन की संभावना नही हैं। इक्विटी बाज़ार उतने सस्ते नहीं हैं जितने तीन-चार महीने पहले थे, लेकिन बहुत महंगे भी नहीं हैं।

बाजार में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं

पीई (प्राइस टू अर्निंग रेशियो) के आधार पर देखें तो निफ्टी अपने दीर्घकालिक औसत से लगभग एक स्टैंडर्ड डेविएशन पर है, जो स्वीकार्य है। प्राइस-टू-बुक (पी/बी) आधार पर, यह दीर्घकालिक मानदंड से थोड़ा ऊपर है। आर्थिक ग्रोथ के पूर्वानुमान उत्साहवर्धक बने हुए हैं। इन कई पहलुओं पर विचार करते हुए अगर इक्विटी बाजार में कुछ करेक्शन आता है तो ये बाजार के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन बाजार में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिखती।

स्मॉल और मिडकैप में बनेगा पैसा

क्या आपको उम्मीद है कि अगले कुछ तिमाहियों तक मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी जारी रहेगी? इसका जवाब देते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि स्मॉल और मिडकैप मौजूदा स्तरों से भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि, मिड और स्मॉल कैप सेक्टर में निवेश करते समय अच्छी गुणवत्ता वाले शेयरों पर ही फोकस करें। क्योंकि चुनौतीपूर्ण समय में इन सेक्टर्स में लिक्विडिटी कम हो जाती है। ऐसे में मिड और स्मॉल कैप सेक्टर में भारी करेक्शन आ सकता है।

अमेरिका में चल रही जांच पर Adani Group की सफाई, कहा- इसकी जानकारी नहीं

SBI Life लग रहा अच्छा

क्या आप अपने ग्राहकों को जीवन बीमा क्षेत्र में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं? इस पर नवीन ने कहा कि जीवन बीमा लंबी अवधि के लिए निवेश करने के लिए एक अच्छा सेक्टर है। लेकिन इसमें चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। सेक्टर के समाने नियामक चुनौतियां भी हैं, इसका ध्यान रखें। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लगातार तेजी दिखा रहा है। जीवन बीमा सेक्टर में SBI Life एक्सिस का पसंदीदा शेयर बना हुआ है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।