Get App

Creative Graphics IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, क्रिएटिव ग्राफिक्स की मार्केट में धांसू एंट्री

Creative Graphics IPO Listing: आईटीसी, टाटा कंज्यूमर्स, हल्दीराम, डाबर इंडिया और हिमालय जैसी कंपनियों को सर्विसेज देने वाली क्रिएटिव ग्राफिक्स (Creative Graphics) के शेयरों की आज NSE SME पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की सेहत कैसी है और आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 4:07 PM
Creative Graphics IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल,  क्रिएटिव ग्राफिक्स की मार्केट में धांसू एंट्री
Creative Graphics IPO Listing: क्रिएटिव ग्राफिक्स का ₹54.40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 4 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Creative Graphics IPO Listing: फ्लेक्सोग्राफिक प्रिंटिंग प्लेट्स बनाने वाली क्रिएटिव ग्राफिक्स (Creative Graphics) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 201 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 85 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 175.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 105.88 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Creative Graphics Listing Gain) मिला। शेयरों की तेजी यहीं नहीं थमी। उछलकर यह 183.75 रुपये (Creative Graphics Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और दिन के आखिरी में यह 178.50 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक  पहले दिन 110 फीसदी मुनाफे में हैं।

Creative Graphics IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

क्रिएटिव ग्राफिक्स का ₹54.40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 4 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 201.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 98.79 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 472.85 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 144.63 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 64 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने, कैपिटल एक्सपेंडिचर, अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Creative Graphics के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें