CRISIL Q3 Results: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड ने आज 10 फरवरी को डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हर शेयर पर 26 रुपये (1 रुपये फेस वैल्यू पर) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इसके साथ ही वर्ष के लिए कुल डिविडेंड 56 रुपये प्रति शेयर हो गया है। इसके अलावा, कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा भी की है। क्रिसिल के शेयरों में आज 2.47 फीसदी की गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 5097.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
