Market news: सोमवार, 7 अप्रैल को सरकारी तेल उत्पादक कंपनियों ONGC और Oil India के शेयरों में भारी गिरावट आई। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। सऊदी अरब की कीमतों में कटौती रणनीति और डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़त से जुड़ी चिताओं के कारण क्रूड की कीमतों में कमी आई। ब्रेंट क्रूड करीब 4 फीसदी गिरकर 63.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। ये 2021 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड चार साल में पहली बार 60 डॉलर के लेवल को तोड़ते हुए 59.79 डॉलर पर आ गया है। ग्लोबल डिमांड में मंदी की आशंकाओं के बीच पिछले सप्ताह भी ब्रेंट में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
