Get App

Crude Price Impact on stock: क्रूड में उबाल, जानें तेजी की क्या है वजह, किन कंपनियों को होगा फायदा और किसे होगा नुकसान

Crude Price Impact on stock: बाजार में आज की बिकवाली की एक बड़ी वजह क्रूड में जोरदार तेजी है। कच्चे तेल की कीमतें 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है। ब्रेंट का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। जबकि WTI में भी $67 के ऊपर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 2:25 PM
Crude Price Impact on stock: क्रूड में उबाल, जानें तेजी की क्या है वजह, किन कंपनियों को होगा फायदा और किसे होगा नुकसान
ब्रेंट के भाव में 5% का उछाल आया है। US क्रूड 10 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाब बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

Crude Price Impact on stock:  बाजार में आज की बिकवाली की एक बड़ी वजह क्रूड में जोरदार तेजी है। कच्चे तेल की कीमतें 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है। ब्रेंट का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। जबकि WTI में भी $67 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं MCX पर भी कच्चे तेल का दाम 5800 के पार निकला है। ऐसे में कच्चे तेल में उबाल से OMCs की सेहत नासाज हो गई है। BPCL, IOC और HPCL तीनों शेयल 5% गिरा है। वहीं इंडिगो में भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसला है, हालांकि महंगे क्रूड से ONGC और OIL में अच्छी खरीदारी देखने को मिला। क्रूड में उबाल क्यों है और किन कंपनियो के लिए पॉजिटिव और किनके लिए निगेटिव, आइए डालते है एक नजर।

क्रूड में तेजी की क्या है वजह

ब्रेंट के भाव में 5% का उछाल आया है। US क्रूड 10 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाब बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही US ने पश्चिम एशिया से अपने लोगों की निकालेगा। ईरान ने मध्य-पूर्व में US के बेस हमले की धमकी दी। न्यूक्लियर वार्ता नाकाम होने से तनाव बढ़ सकता है । US-चीन वार्ता से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अनुमान से कम US CPI महंगाई दर के आंकड़े आए है, US फेड सितंबर से ब्याज दरें घटा सकता है। US का क्रूड भंडार पिछले हफ्ते 3.6 m बैरल घटा है। यहीं सभी फैक्टर्स क्रूड को सपोर्ट कर रहे है।

ब्रेंट क्रूड की चाल पर नजर डालें तो अप्रैल 2025 में कच्चे तेल की कीमतों में 15 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि मई 2025 में इसमें 11 फीसदी का उछाल देखने को मिला। वहीं जून 2025 में अब तक इसमें 8 फीसदी की तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें