Dabur Shares: क्यों 8% टूट गया डाबर इंडिया का शेयर? मार्च तिमाही को लेकर आया बड़ा बिजनेस अपडेट

Dabur India shares: डाबर इंडिया के शेयर 3 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी से अधिक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद आई। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू स्थिर रहने की उम्मीद है। वहीं महंगाई और ऑपरेटिंग लागत बढ़ने के चलते इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन में इस दौरान 1.5 से 1.75 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 1:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dabur India shares: पिछले एक साल में डाबर इंडिया का शेयर 13% से अधिक गिर चुका है

Dabur India Shares: डाबर इंडिया के शेयर 3 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी से अधिक टूट गए। यह गिरावट कंपनी के मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद आई। FMCG सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू स्थिर रहने की उम्मीद है। वहीं महंगाई और ऑपरेटिंग लागत बढ़ने के चलते इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन में इस दौरान 1.5 से 1.75 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "मार्च तिमाही के दौरान ग्रामीण बाजारों ने मजबूती दिखाई और शहरी बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया। ऑर्गनाइज्ड ट्रेड जैसे मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स में ग्रोथ जारी रही। जबकि जनरल ट्रेड दबाव में रहा। कुल मिलाकर, मार्च तिमाही के दौरान FMCG सेक्टर के वॉल्यूम ट्रेंड्स में कमजोरी रही।"

शेयरों में भारी गिरावट

सुबह 10:30 बजे, डाबर इंडिया के शेयर NSE पर 6.7% की गिरावट के साथ 462.45 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। कारोबार के दौरान स्टॉक में 8% तक की गिरावट देखी गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

कंपनी ने बताया कि उसके प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों, जैसे मिडिल ईस्ट (MENA), मिस्र और बांग्लादेश में मजबूत प्रदर्शन देखा गया है। इन बाजारों से डबल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूती मिलेगी।

भारत में FMCG ग्रोथ कमजोर

भारत में 'होममेड' और 'बदशाह' ब्रांड्स से जुड़े फूड बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया और इनमें डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। लेकिन, शहरी बाजारों में सुस्ती और ठंड के मौसम में देरी से भारत के FMCG कारोबार में मिड-सिंगल डिजिट गिरावट की संभावना है।

डाबर की रणनीति

कंपनी के मैनेजमेंट ने एक बयान में कहा, "हम डिमांड से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों के बावजूद प्रॉफिटेबल ग्रोथ को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्रांड को स्थापित करने, मार्केट रणनीति और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में निवेश करके हम अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, हमें उम्मीद है कि सरकार ने केंद्रीय बजट में मांग को बढ़ावा देने और FMCG सेक्टर को गति देने के लिए कई जो ऐलान किए हैं, डाबर उसका लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

पिछले एक साल में डाबर इंडिया का शेयर 13% से अधिक गिर चुका है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स ने 3.8% का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Auto Stocks: ट्रंप के टैरिफ रेट से Tata Motors को अधिक झटका क्यों? संभलने के लिए अब क्या है विकल्प?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।