Get App

DAC ने 54,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आठ डिफेंस खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, तेजी से अधिग्रहण के लिए नियम भी किए तय

DAC ने आज 54,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आठ डिफेंस खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी दे दी है। इन आठ प्रस्तावों को AoN अनुमोदन प्रदान करने के अलावा, अधिग्रहण की समयसीमा को कम करने के लिए दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 6:22 PM
DAC ने 54,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आठ डिफेंस खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, तेजी से अधिग्रहण के लिए नियम भी किए तय
डीएसी ने हथियारों की खरीद के विभिन्न चरणों की समयसीमा को कम करने और पूरी अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज और कुशल बनाने के लिए दिशा-निर्देशों को भी मंजूरी दे दी है

केंद्र सरकार ने 20 मार्च को बताया है कि डिफेंस एक्वीजीशन काउंसिल (DAC) ने 54,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के आठ खरीदस प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही अधिग्रहण की समयसीमा को कम करने के लिए दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी गई है। भारतीय सेना के लिए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डीएसी ने टी-90 टैंकों के लिए वर्तमान 1000 एचपी इंजन को अपग्रेड करने हेतु 1350 एचपी इंजन खरीदने के लिए मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मोबिलिटी को बढ़ाना है।

भारतीय नौसेना के लिए, पनडुब्बी खतरों का मुकाबला करने के लिए स्वदेशी जहाज से लॉन्च किए जाने वाले एंटी-सबमरीन टारपीडो वरुणास्त्र की खरीद के लिए भी मंजूरी दी गई है। वरुणास्त्र टारपीडो स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-सबमरीन हथियार हैं और भारत डायनेमिक्स (बीडीएल) द्वारा बनाए जाते हैं। इस खबर के चलते 20 मार्च के ट्रेडिंग सेशन में बीडीएल के शेयरों में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लिए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीदने की मंजूरी दी गई है। सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ये AEW&C क्षमता बढ़ाने वाले सिस्टम हैं जो हथियारों की लड़ाकू क्षमता को तेजी से बढ़ा सकते हैं। एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AEW&C) लंबी दूरी से विमान या यूएवी का पता लगाने और उन पर नज़र रखने के लिए एडवांस रडार का उपयोग करता है। भारतीय वायुसेना पहले से ही नेत्रा AEW&C सिस्टम का उपयोग करती है, जो एम्ब्रेयर विमान पर लगे होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें