Daily Voice : एवेंडस ओलिवो पीएमएस (Avendus Olivo PMS) के त्रिदीब पाठक (Tridib Pathak) का कहना है कि आम चुनाव 2024 निश्चित रूप से राजनीतिक शोर बढ़ाएगा। अगर चुनाव परिणाम से वर्तमान नीतियों को झटका लगता है और विकास की संभावनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका होती है तो ये बाजार के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। दिवाली 2023 पर अपने निवेश मंत्र देते हुए त्रिदीब पाठक ने मनीकंट्रोल से आगे कहा कि बाजार से अच्छा रिटर्न हासिल करने के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, धैर्य रखना चाहिए और यह मानकर चलना चाहिए कि बाजार स्वभाव से वोलेटाइल होता है। अगर आप लंबे नजरिए से निवेश कर करते हैं तो किसी करेक्शन का इंतजार करना व्यर्थ का काम है।
