Get App

Daily Voice: अच्छे वैल्यूएशन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ संभावना वाले बैंकिंग और NBFC शेयरों में बनेगा पैसा

360 वन एसेट के राघव अयंगर का अनुमान है कि RBI आगामी अप्रैल की बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा। कुल मिलाकर, उन्हें वित्त वर्ष 2026 में ब्याज दरों में 50-75 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त कटौती की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 1:44 PM
Daily Voice: अच्छे वैल्यूएशन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ संभावना वाले बैंकिंग और NBFC शेयरों में बनेगा पैसा
60 ONE एसेट को ऐसे सेक्टरों की तलाश है जो अच्छे वैल्यूएशन पर दीर्घकालिक विकास की संभावना रखते हैं। इस समय बैंकिंग और NBFC सेक्टर मौजूदा वैल्यूएश पर बहुत अच्छे लग रहे हैं

360 वन एसेट के सीईओ राघव अयंगर का मानना है कि फाइनेंशियल, कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी और डिफेंस जैसे सेक्टरों में वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में अच्छी अर्निंग ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा उनको टेक्नोलॉजी कंपनियों विशेष रूप से सॉफ़्टवेयर और सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनियों से भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद दिख रही है।

बाजार को लेकर बुलिश रहने के बावजूद राघव का मानना ​​है कि टैरिफ पर अमेरिका का रुख आगे के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए हमें सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि बाजार में स्थिरता और तेजी कायम रहने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन यह ध्यान में रखना जरूर है कि बाजार तमाम ग्लोबल फैक्टरों,जैसे मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों, भू-राजनीतिक जोखिमों और केंद्रीय बैंकों की नीतियों से प्रभावित होता है।

बाजार के टाइम करना, उसका बॉटम तलाशना या इसके नीचे या ऊपर जाने की भविष्यवाणी करने की कोशिश करना एक निरर्थक प्रयास है। सबसे अच्छी रणनीति यह है कि लंबी अवधि के लिए निवेशित रहें और अपनी (SIP) को जारी रखें। मार्केट में शॉर्ट टर्म में आने वाले उतार-चढ़ाव तो होते ही रहेंगे। बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान निवेशित बने रहने का एक अनुशासित नजरिया आपके निवेश को समय के साथ वेल्थ क्रिएशन में बड़ी भूमिका निभाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें