Get App

Daily Voice: Union AMC के हार्दिक बोरा ने कहा- FY25 में इन 4 सेक्टरों में दिखेगा बदलाव

Daily Voice: Union AMC के हार्दिक बोरा का कहना ​​है कि आईटी सेक्टर अर्निंग डाउनग्रेड साइकल के अंत के करीब है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम पांच सेक्टर्स - ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल/कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट और पीएसयू बैंकों पर सकारात्मक रुख बनाए हुए हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 30, 2024 पर 2:40 PM
Daily Voice: Union AMC के हार्दिक बोरा ने कहा- FY25 में इन 4 सेक्टरों में दिखेगा बदलाव
Hardick Bora ने कहा कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल/QSRs, केमिकल और प्राइवेट बैंक वे सेक्टर्स है जिनमें वित्त वर्ष 2025 में बदलाव देखने को मिल सकता है

Daily Voice: यूनियन एएमसी (Union AMC) में इक्विटीज के सह-प्रमुख हार्दिक बोरा (Hardick Bora) का मानना ​​है कि भले ही निकट अवधि में दबाव दिखाई दे लेकिन आईटी सेक्टर अर्निंग डाउनग्रेड साइकल के अंत के करीब हो सकता है। मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "हम पांच सेक्टर्स - ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल/कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट और पीएसयू बैंकों पर सकारात्मक रुख बनाए हुए हैं।" उनका मानना ​​है कि बिजनेस ग्रोथ और/या वैल्यूएशन के मामले में इन सेक्टर्स के लिए अभी भी कुछ गुंजाइश बाकी है। इस बीच फाइनेंशियल सर्विसे सेक्टर में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले बोरा कहते हैं, जिन सेक्टर्स में वित्त वर्ष 2025 में बदलाव देखने को मिल सकता है, वे इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल/QSRs, केमिकल और प्राइवेट बैंक हैं।

क्या आप एविएशन सेक्टर को लेकर आश्वस्त हैं?

हम हालिया तेजी के बाद फिलहाल एविएशन सेक्टर को लेकर सतर्क हैं। हमारा मानना ​​है कि कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती बाधाएं और बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता सेक्टर की कमाई और वैल्यूएशन पर दबाव डाल सकती है।

क्या आपको उम्मीद है कि कुछ तिमाहियों तक टेक्नोलॉजी सेक्टर में कमाई का दबाव जारी रहेगा?

उन्होंने कहा कि भले ही निकट अवधि में दबाव हो सकता है लेकिन हमारा मानना ​​है कि अब ये सेक्टर अर्निंग डाउनग्रेड साइकल के अंत के करीब हो सकता है। जबकि ग्राहक अपने गैरजरूरी आईटी बजट की समीक्षा कर रहे हैं। विक्रेता मंद रेवन्यू के असर को कम करने के लिए अपनी लागत को तर्कसंगत बना रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें