Get App

Stock Markets: टैरिफ पर रोक से शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन 8 थीम में जमकर बना पैसा

शेयर बाजार में आज 11 अप्रैल को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर रोक के फैसले से निवेशकों का जोश हाई रहा। Sensex ने करीब 1,300 अंकों की छलांग लगाई। खासतौर से 8 सेक्टर्स और उससे जुड़ी कंपनियों में आज सबसे अधिक पैसा बनता दिखाई दिया, जिनका अमेरिकी बाजार से सीधा नाता है। कौन-कौन से हैं ये शेयर्स और किन शेयरों में आई सबसे अधिक उछाल, आइए जानते हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 6:20 PM
Stock Markets: टैरिफ पर रोक से शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन 8 थीम में जमकर बना पैसा
टैरिफ पर 90 दिनों की रोक के बाद Nifty Metal Index में शुक्रवार को 4% की उछाल आई

शेयर बाजार में आज 11 अप्रैल को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर रोक के फैसले ने निवेशकों का जोश हाई कर दिया है। Sensex ने करीब 1,300 अंकों की छलांग लगाई और Nifty 50 में भी लगभग 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई। खासतौर से 8 सेक्टर्स और उससे जुड़ी कंपनियों में आज सबसे अधिक पैसा बनता दिखाई दिया, जिनका अमेरिकी बाजार से सीधा नाता है। कौन-कौन से हैं ये शेयर्स और किन शेयरों में आई सबसे अधिक उछाल, आइए जानते हैं-

1. फार्मा सेक्टर

ट्रंप ने फार्मा सेक्टर पर टैरिफ को लेकर कोई सीधी घोषणा नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चल रही बातचीज से इस सेक्टर को फायदा मिल सकता है। इसके Nifty Pharma इंडेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई। लॉरेस लैब्स के शेयरों ने सबसे अधिक 7 प्रतिशत की छलांग लगाी। इसके अलावा Granules, Cipla, Biocon और Sun Pharma जैसी कंपनियों के शेयर भी 2 से 4 प्रतिशत चढ़े।

2. आईटी सेक्टर

आईटी कंपनियों के शेयरों में शुरुआत में तो अच्छी तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद में अमेरिका डॉलर में कमजोरी और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के चलते कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। बावजूद इसके, Persistent और LTI MindTree के शेयर करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं Mphasis और Wipro ने भी 2 प्रतिशत के आस-पास की तेजी दर्ज की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें