Get App

Market This Week: इस हफ्ते कैसा रहेगा बाजार का मूड; RBI पॉलिसी मीट, PMI डेटा, क्रूड समेत ये अहम फैक्टर करेंगे तय

Share Market This Week: बीते सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 0.87 प्रतिशत बढ़कर 79,803 पर पहुंच गया और निफ्टी50, 0.94 प्रतिशत बढ़कर 24,131 पर पहुंच गया। व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया, निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 2.5 प्रतिशत चढ़ा और स्मॉलकैप 100 सूचकांक 5 प्रतिशत चढ़ा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 4:03 PM
Market This Week: इस हफ्ते कैसा रहेगा बाजार का मूड; RBI पॉलिसी मीट, PMI डेटा, क्रूड समेत ये अहम फैक्टर करेंगे तय
सोमवार, 2 दिसंबर को बाजार सबसे पहले मासिक ऑटो बिक्री डेटा और जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के जीडीपी डेटा पर प्रतिक्रिया करेगा।

29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में बाजार में करीब 1 प्रतिशत की तेजी आई। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा, जब शेयर बाजार हरे निशान में रहे। यह हाल ही में हुए करेक्शन और कंसोलिडेशन के बाद पॉजिटिव सेंटिमेंट का संकेत है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी, वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में सरकारी खर्च में तेजी और कॉरपोरेट आय में सुधार की उम्मीद ने बाजार के मूड को बूस्ट किया। महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा के BJP वाले गठबंधन की मजबूत जीत, तेल की कीमतों में गिरावट और MSCI रीबैलेंसिंग ने भी सेंटिमेंट को सपोर्ट दिया।

सोमवार, 2 दिसंबर को बाजार सबसे पहले मासिक ऑटो बिक्री डेटा और जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के जीडीपी डेटा पर प्रतिक्रिया करेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुल मिलाकर बाजार के पॉजिटिव सोच के साथ सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। नए सप्ताह में बाजार की चाल तय करने में कौन से फैक्टर अहम भूमिका निभाएंगे, आइए जानते हैं...

RBI पॉलिसी मीट

अगले सप्ताह सभी की निगाहें 4-6 दिसंबर को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर होंगी। यह चालू कैलेंडर वर्ष 2024 की आखिरी MPC मीटिंग है। सितंबर तिमाही में ग्रोथ में मंदी के बावजूद, अधिकांश विशेषज्ञों को रेपो रेट में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह है कि महंगाई RBI के 4 प्रतिशत के लक्ष्य से बहुत अधिक बढ़कर अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्याज दर में कटौती फरवरी या अप्रैल की मीटिंग से शुरू हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें