Get App

Dalal Street Week Ahead: इस सप्ताह ​कैसी रहेगी बाजार की चाल; लाल सागर संकट, कोविड केस, तेल कीमत समेत 10 अहम फैक्टर्स से होगा तय

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत या 376.79 अंक गिरकर 71,106.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 107.25 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 21,349.40 पर बंद हुआ। कोविड​​-19 मामलों में उछाल और लाल सागर में बढ़ती अनिश्चितता का असर शेयर बाजारों पर दिखने लगा है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 25, 2023 पर 5:28 PM
Dalal Street Week Ahead: इस सप्ताह ​कैसी रहेगी बाजार की चाल; लाल सागर संकट, कोविड केस, तेल कीमत समेत 10 अहम फैक्टर्स से होगा तय
25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है।

Dalal Street Week Ahead: 26 दिसंबर से इस साल का आखिरी कारोबारी सत्र शुरू हो रहा है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है। कोविड​​-19 मामलों में उछाल और लाल सागर में बढ़ती अनिश्चितता का असर शेयर बाजारों पर दिखने लगा है। भारतीय शेयर बाजारों ने पिछले सप्ताह में 7-सप्ताह की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत या 376.79 अंक गिरकर 71,106.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 107.25 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 21,349.40 पर बंद हुआ। 20 दिसंबर को, सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः 71,913.07 और 21,593 के नए हाई पर पहुंच गए। आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार किस दिशा में मूव करेंगे, ये जिन 10 अहम फैक्टर्स से तय होगा, आइए डालते हैं उन पर एक नजर...

लाल सागर संकट

हू​ती विद्रोहियों ने इजराइल-गाजा की लड़ाई में हमास के समर्थन की घोषणा की है और लाल सागर से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इसके चलते कई कंपनियों ने या तो ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए हैं या जहाजों का रूट बदल दिया है। इस कदम से माल ढुलाई दरें बढ़ गई हैं क्योंकि मार्ग लंबे हो गए हैं और सप्लाई की मात्रा कम हो गई है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 21 दिसंबर तक 21 लाख से अधिक कार्गो कंटेनरों को ले जाने वाले लगभग 158 जहाजों को रीरूट करके लाल सागर से दूर ले जाया गया था। इस कार्गो की कीमत 105 अरब डॉलर आंकी गई है।

आईसीआरए लिमिटेड के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और सेक्टर हेड, कॉरपोरेट रेटिंग्स, वरुण गोगिया के मुताबिक, कुल लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि होना तय है, जिसे भारतीय निर्यातकों और आयातकों को एंड यूजर तक पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। यदि लाल सागर संघर्ष लंबे समय तक चलता है या संघर्ष बढ़ता है, तो यह महंगाई के दबाव को बढ़ा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें