Stock market: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भी दबाव बना रहा। इस दौरान BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.61 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 110.2 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट आई। भारतीय शेयर बाजारों की दिशा इस हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजों, ग्लोबल ट्रेंड और विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी से तय होगी। एनालिस्ट् ने यह राय जताते हुए कहा कि इस हफ्ते भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यहां हमने उन अहम फैक्टर्स के बारे में बताया है, जो नए हफ्ते में बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।
