DCG Cables & Wires IPO Listing: ट्रांसफॉर्मर कंपनियों के लिए कॉपर के केबल और वायर बनाने वाली डीसीजी केबल्स एंड वायर्स (DCG Cables & Wires) के शेयरों की एंट्री आज इजराइल-ईरान के जंगी माहौल में झुलस गई। पहले तो इसके शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए और फिर यह टूटकर लोअर सर्किट पर आ गया। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 16 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 100 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 90 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर 10 फीसदी पूंजी घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयर और नीचे आए। टूटकर यह 85.50 रुपये (DCG Cables & Wires Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 14.49 फीसदी घाटे में हैं।
