Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: EXIDE पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। इस शेयर में 551-525 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 5:31 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर
GLENMARK PHARMA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 1540-1550 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में नई खरीदारी हुई है

Dealing Room Check: बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने भी आज आउटपरफॉर्म किया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिली। हिंडेनबर्ग के आरोपों का असर नहीं दिखा। अदाणी शेयरों में भी सुधार नजर आया। अच्छे नतीजों के दम पर वोल्टास में शानदार तेजी देखने को मिली। ये 11% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। जुबिलेंट फूड भी 9% ऊपर दिखाई दिया। लेकिन कमजोर रिजल्ट के बाद सन टीवी 10% टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। कमजोर कमेंट्री से बालकृष्ण इंडस्ट्रीज भी 7% नीचे गिर गया। 24,650 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे शेयरों में जोरदार रफ्तार नजर आई। RVNL 10 परसेंट ऊपर चढ़ गया। IRCON, रेल टेल, IRFC में भी 3-3 परसेंट की तेजी रही। इधर डीलर्स ने आज एक्साइड (EXIDE) और ग्लेनमार्क फार्मा (GLENMARK PHARMA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

EXIDE

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो एंसीलरी सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने एक्साइड (EXIDE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। अगस्त सीराज में शेयर में नई खरीदारी हुई है। इस शेयर में 551-525 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें