Get App

Dealing Room Check : इन दो स्टॉक्स पर डीलर ने आज डीलिंग रूम में लगाया दांव, शॉर्ट में होगी शानदार कमाई

GMR Infra पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को जीएमआर इंफ्रा में खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स की स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय है। डीलर्स को स्टॉक में 56-58 रुपये के स्तर दिखाई दे रहे हैं

Yatin Motaअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 4:22 PM
Dealing Room Check : इन दो स्टॉक्स पर डीलर ने आज डीलिंग रूम में लगाया दांव, शॉर्ट में होगी शानदार कमाई
Voltas पर यतिन ने कहा कि नतीजों से पहले डीलर्स की इस शेयर पर खरीदारी करने की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि शेयर में 850-870 रुपये के स्तर दिख सकते हैं

MSCI ग्लोबल इंडेक्स में REC की एंट्री होने से शेयर 4 परसेंट ऊपर उछल गया। सुप्रीम इंडस्ट्रीज में भी 6 परसेंट का उछाल देखने को मिला।, 1 सितंबर से इसकी रीबैलेसिंग होगी। HDFC AMC, PFC, Astral, IDFC First Bank भी शामिल होंगे। बाजार को अपोलो टायर्स के नतीजे पसंद नहीं आये। नतीजे जारी होने के बाद शेयर 6 परसेंट गिर गया। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 44 परसेंट कम हो गया। आय भी घट गई। वहीं नतीजे के बाद CONCOR भी ढ़ाई परसेंट गिर गया। आय और मार्जिन दोनों में तेज गिरावट देखने को मिली। दो अरब डॉलर से ज्यादा की मेगा डील के बाद HCL टेक करीब 4 परसेंट उछला। दुनिया की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Verizon के साथ अगले 6 साल के लिए कंपनी ने करार किया। वहीं आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने जीएमआर इंफ्रा और वोल्टाज के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

GMR Infra पर डीलर्स का दांव

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को जीएमआर इंफ्रा में खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स की स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को स्टॉक में 56-58 रुपये का लक्ष्य नजर आ रहा है। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है।

India Cements का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें