लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी आई। निफ्टी में 200 अंक चढ़कर 25000 के पार निकला । बैंक निफ्टी में 600 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल है मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर OUTPERFORM कर रहा। कैपिटल गुड्स शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिला और सेक्टर इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। डिक्सन टेक 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही ABB, सीमेंस और BHEL भी 3% से ज्यादा चढ़े। इधर चीन में मंदी गहराने की वर्ल्ड बैंक की आशंका से मेटल शेयरों की चमक फीकी पड़ी। NMDC, टाटा स्टील, JSW STEEL 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुए ।
