Dealing Room Check: वीकली एक्सपायरी के पहले सेंसेक्स, निफ्टी दिन की ऊंचाई के करीब बंद हुए। बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव रुझान देखने को मिला। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 390 प्वाइंट चढ़कर 61 हजार 46 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 112 प्वाइंट चढ़कर 18 हजार 165 पर बंद हुआ। वहीं ब्रॉडर मार्केट में हल्की तेजी रही। निफ्टी बैंक 223 प्वाइंट चढ़कर 42,458 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 162 प्वाइंट चढ़कर 31,379 पर बंद हुआ। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा चमक देखने को मिली। फार्मा, PSE, इंफ्रा, बैंकिंग, IT शेयरों में तेजी रही। ऐसे आज डीलिंग रूम्स में भी दो डीलर्स ने दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
