आज RBI पॉलिसी से एक दिन पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी 18600 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। निफ्टी को संभलने के लिए RIL, ADANI एंटरप्राइजेज, HUL और बजाज फाइनेंस ने सहारा दिया। दूसरी तरफ लगातार 4 दिनों की तेजी के साथ निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5 साल के शिखर पर पहुंचा। फर्टिलाइजर शेयरों में उछाल देखने को मिला। जबकि IT, मेटल और फार्मा शेयरों में दबाव नजर आया। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेज हाउस किन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं। किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि डीलिंग रूम्स में आज हुए ट्रेड्स में INDIAN HOTELS और LIC Housing Finance पर बड़े दांव लगाये गये हैं।
