Voda Idea Shares: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया को एक और झटका तब लगा, जब इसे 73 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस मिला। कंपनी ने इसकी जानकारी 2 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। हालांकि शेयरों पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है और कारोबार शुरू होने के बाद शेयर एक फीसदी से अधिक उछल गए। आज BSE पर यह 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 15.11 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.33 फीसदी उछलकर 15.25 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 6 सितंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 9.65 रुपये पर था और इस साल 28 जून 2024 को यह एक साल के हाई 19.15 रुपये पर था।
