Capitalmind के फाउंडर & CEO दीपक शेनॉय ने सीएनबीसी-आवाज से बाजार और स्टॉक्स के आउटलुक पर बात करते हुए कहा कि Heubach grp का Global Pigment कारोबार खरीदने की डील सुदर्शन केमिकल के लिए काफी अच्छी डील है। कंपनी इस डील को पूरा करती है तो सुदर्शन केमिकल्स Heubach grp की प्रमोटर कंपनी बन जाएगी। सुदर्शन केमिकल्स इस डील के लिए सिर्फ 400 करोड़ रुपये देगी। कंपनी के लिए यह डील लो कॉस्ट है। मौजूदा समय में सुदर्शन केमिकल्स के शेयर काफी पंसद आ रहे है। इस डील के बाद शेयर को मौजूदा स्तर पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं केमिकल स्टॉक में एसआरएफ भी हमें पसंद है।
