Defence Stocks: डिफेंस स्टॉक्स में तूफानी तेजी, इन 5 वजहों से 20% तक उछले शेयर

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई और स्टॉक्स 20% तक चढ़ गए। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब 5% ऊपर चला गया। जानिए इस उछाल के पीछे की 5 बड़ी वजहें।

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने भी तेजी में अहम योगदान दिया।

नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन दलाल स्ट्रीट पर अच्छा माहौल दिखा। सोमवार को डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई और कई शेयर इंट्राडे में 20% तक चढ़ गए। लगातार ऑर्डर, मजबूत बिजनेस अपडेट और पॉजिटिव मार्केट संकेतों के चलते निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब 5% ऊपर चला गया।

लगभग सभी डिफेंस शेयर ग्रीन

आज की तेजी की सबसे बड़ी बात यह रही कि लगभग पूरा डिफेंस सेक्टर हरे निशान में रहा। Garden Reach Shipbuilders & Engineers सबसे आगे रहा। इसमें 20% का अपर सर्किट लगा।


इसके बाद Cochin Shipyard करीब 12% और Mazagon Dock Shipbuilders लगभग 13% तक उछल गए। मिड-टियर कंपनियों में Mishra Dhatu Nigam, BEML और Bharat Electronics में 6-7% की तेजी रही। Paras Defence, Astra Microwave और Bharat Electronics में 5% से ज्यादा की बढ़त दिखी।

आइए जानते हैं कि किन 5 कारणों के चलते डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी दिखी।

1. GRSE के मजबूत आंकड़ों ने दी रफ्तार

आज की तेजी का बड़ा कारण Garden Reach Shipbuilders का शानदार बिजनेस अपडेट रहा। कंपनी ने FY26 में ₹6,400 करोड़ का अब तक का सबसे ज्यादा सालाना टर्नओवर दर्ज किया। यह साल ₹5,076 करोड़ था यानी करीब 26% की ग्रोथ।

सिर्फ टर्नओवर ही नहीं, ऑपरेशन भी मजबूत रहे। कंपनी ने साल के दौरान 5 जहाज कमीशन किए और 8 जहाज भारतीय नौसेना को डिलीवर किए। इसके अलावा एक्सपोर्ट ऑर्डर्स में भी प्रगति हुई है। इसमें जर्मन क्लाइंट के लिए 12 जहाज और एक विदेशी देश के लिए ड्रेजर प्रोजेक्ट शामिल है।

2. GRSE के चलते बाकी शेयर भी चढ़े

दिलचस्प बात यह रही कि जिन कंपनियों ने कोई नया अपडेट नहीं दिया, उनके शेयर भी तेजी में रहे। Mazagon Dock और Cochin Shipyard भी GRSE के साथ चढ़े। इससे साफ है कि शिपबिल्डिंग सेक्टर में स्पिलओवर इफेक्ट दिखा यानी एक कंपनी के अच्छे नतीजे से दूसरों के भी शेयर चढ़ने लगे। Cochin Shipyard में तेजी का एक कारण यह भी हो सकता है कि 1 अप्रैल से यह F&O सेगमेंट में शामिल हो गया है।

3. HAL के आंकड़े पॉजिटिव

Hindustan Aeronautics ने FY26 के शुरुआती आंकड़े जारी किए। इसमें कंपनी का रेवेन्यू ₹32,250 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹30,981 करोड़ था। हालांकि कंपनी ने LCA Mk1A और HTT-40 प्रोग्राम्स में कुछ चुनौतियों का जिक्र भी किया, जो जियोपॉलिटिकल और तकनीकी कारणों से जुड़ी हैं।

4. कंपनियों की दमदार ऑर्डर बुक

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने भी तेजी में अहम योगदान दिया। Bharat Electronics को हाल ही में ₹6,795 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

इसके अलावा सेक्टर की दूसरी कंपनियों को भी लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं और प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ रहे हैं, जिससे पूरे सेक्टर का आउटलुक बेहतर हो रहा है।

5. ग्लोबल सपोर्ट से भी मिला सहारा

सिर्फ कंपनी अपडेट ही नहीं, बल्कि बाजार का माहौल भी तेजी के पक्ष में रहा। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ग्लोबल मार्केट, खासकर वॉल स्ट्रीट से मिले अच्छे संकेतों ने भारतीय बाजार को सपोर्ट दिया। मार्केट में ओवरऑल तेजी दिखी, जिसका फायदा डिफेंस कंपनियों को मिला।

Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से बंपर तेजी; सेंसेक्स 1900 अंक उछला, निफ्टी 22,900 के पार

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।