Get App

Defensive Stocks: ईरान युद्ध से बचाएंगे डिफेंसिव स्टॉक्स? इन 5 शेयरों पर रखें नजर

Defensive Stocks: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच बाजार में भारी उतार चढ़ाव है। ऐसे समय में डिफेंसिव स्टॉक्स निवेशकों को सहारा दे सकते हैं। जानिए किन स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए, जो गिरावट के दौर में भी कुछ हद तक स्थिर रह सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 4:11 PM
Defensive Stocks: ईरान युद्ध से बचाएंगे डिफेंसिव स्टॉक्स? इन 5 शेयरों पर रखें नजर
Mazagon Dock Shipbuilders ने भारतीय नौसेना के लिए कई विध्वंसक जहाज और पारंपरिक पनडुब्बियां बनाई हैं।

Defensive Stocks: युद्ध या भू राजनीतिक तनाव के समय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है। ऐसे माहौल में निवेशक आम तौर पर उन कंपनियों की तरफ रुख करते हैं, जिनका बिजनेस हर हाल में चलता रहता है। इन्हें ही डिफेंसिव स्टॉक्स कहा जाता है।

आमतौर पर यूटिलिटी, FMCG, हेल्थकेयर और जरूरी सेवाओं से जुड़ी कंपनियां इस श्रेणी में आती हैं। इन सेक्टरों की कंपनियां ऐसे प्रोडक्ट और सर्विस देती हैं, जिनकी मांग आर्थिक हालात खराब होने पर भी बनी रहती है।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के असर से सेंसेक्स में करीब 6000 अंक यानी लगभग 7.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इस दौरान कुछ स्टॉक्स ऐसे भी हैं जिन्होंने मजबूती दिखाई है और कुछ में तो तेजी भी दर्ज की गई है।

Coal India

सब समाचार

+ और भी पढ़ें