कैसिनो और गेमिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के लिए दिसंबर तिमाही कुछ खास नहीं रही। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 59 फीसदी घट गया। कंपनी के लिए पहली तिमाही है जिसे जीएसटी दरों में बदलाव के बाद कंपनी ने पेश किया है। जीएसटी की नई दरों के मुताबिक कंपनी को 28 फीसदी की जीएसटी ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू की बजाय ग्राहकों को बेचे गए क्वॉइन पर कैलकुलेट करनी होती है। कंपनी के वित्तीय सेहत, कंपनी की आईपीओ को लेकर और जीएसटी क्लेम को लेकर इसके सीएफओ (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) अनिल मलानी से सीएनबीसी-टीवी18 ने बातचीत की।
