Demat Account in India: पिछले साल 2025 में देश में डीमैट खातों की ग्रोथ तेजी से नीचे गिरी। यह स्थिति तो तब है, जब इन खातों की संख्या रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई। इसका खुलासा CDSL (सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड) और NSDL (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) के आंकड़ों से हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 के आखिरी में डीमैट खातों की कुल संख्या सालाना आधार पर 18.53 करोड़ से बढ़कर 21.59 करोड़ पर पहुंच गई। हालांकि इसकी रफ्तार सुस्त पड़ी और 16.5% की स्पीड से बढ़ी जोकि छह साल में सबसे कम है। अबसॉलूट टर्म में बात करें तो पिछले साल 2025 में 3.06 करोड़ डीमैट खाते बढ़े थे जबकि साल 2024 में यह आंकड़ा 4.60 करोड़ था।
