Dharmaj Crop Guard Share Price: एग्रोकेमिकल फॉर्म्यूलेशन बनाने वाली कंपनी धर्मज क्रॉप गॉर्ड (Dharmaj Crop Guard) के शेयर गुरुवार 8 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंजो पर अपने इश्यू प्राइस से करीब 12% की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। हालांकि यह बढ़त एनालिस्ट्स के अनुमानों से कम रही और ऐसा शायद शेयर बाजार में गुरुवार को जारी अस्थिरता के कारण हुआ। एनालिस्ट्स इस स्टॉक को लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो में बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि बेहतर वित्तीय आंकड़े, इंडस्ट्री में ग्रोथ की संभावनाएं, इसके मजबूत ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों के साथ इसके मजबूत रिश्ते इसे लंबी अवधि के लिए एक अच्छा स्टॉक बनाते हैं।
