Dividend Stock: Bengal & Assam Company दे रही ₹40 का डिविडेंड, आने वाले हफ्ते में है रिकॉर्ड डेट

Bengal & Assam Company Dividend Record Date: साल 2024 में अब तक शेयर ने 31 प्रतिशत की तेजी देखी है। शेयर ने बीएसई पर 27 अगस्त 2024 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 11,498.90 रुपये देखा था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 4,970 रुपये 13 सितंबर 2023 को दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 12917.41 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 4193.57 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Sep 08, 2024 पर 11:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डिविडेंड पर Bengal & Assam Company की 19 सितंबर को होने जा रही सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

Dividend Share: 9 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में कंई कंपनियों के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है। इनमें NBFC बंगाल एंड असम कंपनी भी शामिल है। इस कंपनी ने इस साल मई में वित्त वर्ष 2023—24 के लिए 40 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। डिविडेंड के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

डिविडेंड पर कंपनी की 19 सितंबर को होने जा रही सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। अगर इस पर मुहर लग जाती है तो 3 से 4 हफ्तों में इसका भुगतान कर दिया जाएगा। बंगाल एंड असम कंपनी का शेयर बीएसई पर शुक्रवार, 6 सितंबर को 9987.35 रुपये पर बंद हुआ।

एक साल में Bengal & Assam Company शेयर की कीमत 90% चढ़ी


कंपनी का मार्केट कैप 11200 करोड़ रुपये है। एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, पिछले एक साल में शेयर की कीमत 93 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। 3 महीने के अंदर शेयर ने 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

मॉल डेवलपर देने जा रही है बोनस शेयर, 21 सितंबर है रिकॉर्ड डेट; एक साल में प्राइस हुआ डबल

जून तिमाही में रेवेन्यू बढ़ा

अप्रैल-जून 2024 तिमाही में बंगाल एंड असम कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 528.27 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 523 करोड़ रुपये था। जून 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर कम होकर 256.41 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 316.51 करोड़ रुपये था। खर्च जून 2023 के 440 करोड़ रुपये से बढ़कर 472 करोड़ रुपये हो गए।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

9 सितंबर से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 13 नए IPO, 8 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।