Get App

Diwali 2022: इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक शेयरों से लक्ष्मी बटोरना चाहते हैं तो जानें बसंत माहेश्वरी की सलाह

मिडकैप स्पेस पर बात करते हुए बसंत माहेश्वरी ने कहा कि मिडकैप IT में रिस्क है लेकिन बेहतर रिटर्न भी संभव है। डॉलर की मजबूती से मिडकैप IT में फायदा मिलेगा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 9:55 PM
Diwali 2022: इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक शेयरों से लक्ष्मी बटोरना चाहते हैं तो जानें बसंत माहेश्वरी की सलाह
ऑटो में निवेश के लिए 5-10 साल का नजरिया रखना जरूरी है। प्रीमियम सेगमेंट में EV का दबदबा बढ़ेगा।

दिवाली से दिवाली तक समृद्धि के मंत्र सीरीज के अपने इस प्रोग्राम में हम बात कर रहें है मार्केट गुरु बसंत माहेश्वरी से। उनसे आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस दिवाली पर मोटी कमाई की कुंजी कहां है और इस दिवाली से अगली दिवाली तक कहां पैसा बनेगा। लेकिन इस बातचीत को आगे बढ़ाने से पहले आइए हम देखते है कि पिछली दिवाली से अब तक बाजार की चाल कैसी रही है। पिछली दिवाली से 12 अक्टूबर तक निफ्टी में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली हैं। वहीं निफ्टी बैंक 2 फीसदी टूटा है।

इसी तरह निफ्टी के गेनरों पर नजर डालें तो Adani Ent ने अब तक 113 फीसदी, ITC ने 45 फीसदी, Coal India ने 44 फीसदी, M&M ने 43 फीसदी और Eicher ने 27 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं मिडकैप के गेनरों पर नजर डालें तो HAL ने अब तक 78 फीसदी, IND Hotel ने 60 फीसदी, BEL ने 52 फीसदी, TVS Motने 51 फीसदी और Escorts ने 30 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इसी तरह निफ्टी के टॉप लूजर पर नजर डालें तो Wipro ने अब तक 38 फीसदी, टेक महिंद्रा ने 33 फीसदी, डिविश लैब्स ने 32 फीसदी, टाटा स्टील ने 24 फीसदी, एचडीएफसी ने 21 फीसदी और टाटा मोटर्स ने 20 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं मिडकैप के लूजरों पर नजर डालें तो Motherson Sumi में 53 फीसदी , Godrej Prop में 52 फीसदी, Manapuram में 51 फीसदी, FSL में 49 फीसदी औऱ Metropolis में 49 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए बसंत माहेश्वरी ने कहा कि बाजार पहले जैसा नहीं रहा है। -खबरों के चलते बाजार में अब तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। क्रूड की चाल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि क्रूड की गिरावट से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला रहा है। 130 डॉलर वाला क्रूड अब 90 डॉलर के पास नजर आ रहा है। क्रूड 65 डॉलर से 75 डॉलर की रेंज में आता है तो परेशान ना हो। यह बाजार के लिए अच्छा है। मौजूदा समय में घरेलू लिक्विडिटी ने भी बाजार को संभाला है। उन्होंने आगे कहा कि खपत के अच्छे ट्रेंड से GDP को सपोर्ट मिला है। कभी भी GDP ग्रोथ 4 फीसदी से नीचे नहीं जा सकती है। 8 फीसदी GDP ग्रोथ के लिए परफेक्ट सेटअप चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें