हर साल दिवाली पर भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का सेशन रखा जाता है। यह सेशन निवेशकों के लिए शुभ अवसर माना जाता है और इसकी परंपरा कई सालों से चली आ रही है। वैसे तो दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम को होती है, लेकिन इस साल यह दोपहर में रखी गई है। NSE और BSE पर 21 अक्टूबर 2025 को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2:45 बजे तक यानि कि एक घंटे की है। इसके अलावा, दोपहर 1:30 से 1:45 तक प्री-ओपन सेशन भी रहेगा, जिससे ट्रेडर्स ट्रेडिंग के लिए तैयारी कर सकेंगे।
