Get App

DIWALI PICKS:दिग्गजों के साथ मनाएं मुनाफे वाली दिवाली, जानें अगली दिवाली तक जोरदार रिटर्न वाले शेयर

Tracom Stock Brokers के पृथ्वी शाह की NOCIL में निवेश की सलाह है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2021 पर 6:13 PM
DIWALI PICKS:दिग्गजों के साथ मनाएं मुनाफे वाली दिवाली, जानें अगली दिवाली तक जोरदार रिटर्न वाले शेयर

कहते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी घर आती हैं, यही वजह है कि दिवाली पर शुभ निवेश की परंपरा रही है। बात जब निवेश की हो तो, इक्विटी एक बेहतरीन विकल्प है। बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जो धमाकेदार रिटर्न से आपकी दिवाली की चमक बढ़ा सकते हैं और जीवन में समृद्धि ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन शेयरों से और ज्यादा रोशन होगी आपकी दिवाली।

ये बतानें के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंधोपाध्याय, Tracom Stock Brokers के पृथ्वी शाह, MOFSL के हेमांग जानी , AUM Capital के राजेश अग्रवाल , Arihant Capital के आशीष महेश्वरी, Geojit Financial के गौरांग शाह।

MOFSL के हेमांग जानी की दिवाली से दिवाली तक की टॉप पिक

हेमांग की UNITED SPIRITS में 1005 रुपए के टार्गेट के लिए निवेश की सलाह है। दिवाली में कंपनी की बिक्री बढ़ने का अनुमान है।
लिकर के प्रीमियम सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। ये पोर्टफोलियो में रखने लायक शेयर है।

Axis Securities के राजेश पालवीय से जानें मंथली एक्सपायरी से पहले की स्ट्रैटेजी

Geojit Financial के गौरांग शाह की निवेश सलाह

गौरांग शाह की RELIANCE IND में निवेश की सलाह है।  गौरांग शाह का कहना है कि इस दिवाली से उस दिवाली तक रिलायंस में 3000 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने क्लीन, ग्रीन एनर्जी में कदम रखा है। तेल-गैस, डिजिटल, रिटेल, टेलीकॉम कारोबार शानदार रहा है। आगे नए कारोबार का असर कंपनी की बैलेंसशीट पर दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें