Diwali Stocks: दिवाली के दिन ये 4 शेयर खरीदें, 33% तक मिल सकता है रिटर्न, YES सिक्योरिटीज ने लगाया दांव

Diwali Stocks Picks: दिवाली का त्यौहार आ गया है और निवेशक इस शुभ मौके पर निवेश के लिए अच्छे विकल्पों की तलाश में हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म YES सिक्योरिटीज ने 4 बेहतरीन स्टॉक्स बताए हैं, जो इस दिवाली पर आपके पोर्टफोलियो में चमक ला सकते हैं। इनमें फायम इंडस्ट्रीज, एंजल वन, करूर वैश्य बैंक और अरविंद फैशंस शामिल हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि अगले एक साल में यह शेयर 33 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
Diwali Stocks Picks: यस सिक्योरिटीज का सबसे पंसदीदा स्टॉक फायम इंडस्ट्रीज है

Diwali Stocks Picks: दिवाली का त्यौहार आ गया है और निवेशक इस शुभ मौके पर निवेश के लिए अच्छे विकल्पों की तलाश में हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म YES सिक्योरिटीज ने 4 बेहतरीन स्टॉक्स बताए हैं, जो इस दिवाली पर आपके पोर्टफोलियो में चमक ला सकते हैं। इनमें फायम इंडस्ट्रीज, एंजल वन, करूर वैश्य बैंक और अरविंद फैशंस शामिल हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि अगले एक साल में यह शेयर 33 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन स्टॉक्स को चुनने के पीछे क्या कारण हैं और उनका टारगेट प्राइस क्या है

1. फायम इंडस्ट्रीज (Fiem Industries)

यस सिक्योरिटीज का मानना है कि फायम इंडस्ट्रीज देश के तेजी से बढ़ते दोपहिया वाहन बाजार का पूरा फायदा उठा सकती है। अगले 4 सालों में भारत के दोपहिया बाजार के 8-9% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और खर्च करने लायक आय में बढ़ोतरी से दोपहिया वाहनों की बिक्री को सपोर्ट मिल रहा है।

कंपनी के प्रमुख क्लाइंट्स में TVS मोटर्स, यमहा, सुजुकी और Ola Electric व Hero Electric जैसे नए EV प्लेयर्स भी शामिल हैं। यह कंपनी की मार्केट में मजबूत पकड़ को दिखाता है। YES Securities ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,980 रुपये रखा है। यह मौजूदा स्तर से कंपनी के शेयरों में करीब 33 फीसदी तेजी का अनुमान जताता है।


YES Securities belives Fiem is set to capitalize on strong industry tailwinds, with India’s two-wheeler market projected to grow at a CAGR of 8-9 percent over the next five years, driven by rising urbanization and increasing disposable incomes. On that account, the firm assigned the stock a price target of Rs 1,980. "Fiem’s long-standing relationships with major clients, including TVS Motors, Yamaha, and Suzuki, alongside newer partnerships with leading EV players like Ola Electric and Hero Electric, underline its industry strength," YES Securities said.

2. एंजल वन (Angel One)

YES सिक्योरिटीज ने एंजल वन को भी अपनी दिवाली के टॉप पिक्स में शामिल किया है। भारत में यंग इनवेस्टर्स अब पारंपरिक निवेश विकल्पों से बाहर निकलकर स्टॉक मार्केट में निवेश कर रहे हैं, जिससे पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 3.69 करोड़ डीमैट अकाउंट्स खुले। सिर्फ इस साल की पहली छमाही में करीब 2.41 करोड़ नए अकाउंट्स खोले गए हैं।

हालांकि कंपनी को SEBI के नए नियमों के चलते कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद एंजल वन की मैनेजमेंट ग्रोथ को लेकर आशावादी है। YES सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹3,755 रुपये दिया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 23 फीसदी तेजी का अनुमान जताता है।

Angel One: The stock emerged in the list of top bets chosen by YES Securities on the back of strong industry tailwinds. Recent trends indicate a shift with young investors increasingly willing to take on some risk by investing in the stock market and diversifying their portfolios beyond traditional assets. On this backdrop, a record 36.9 million demat accounts were opened in FY24 & this number for 1HFY25 already stands at 24.1 million indicating the upsurge for full year. Despite facing a near-term challenging market environment marked by regulatory changes such as SEBI’s “True to Label” norms, Angel One’s management remains optimistic about sustaining growth. The company plans to implement several measures, including levying a brokerage fee of Rs 20 per order or 0.1 percent of the order value (with a minimum brokerage of Rs 2 for delivery trades. Additionally, it will charge an interest rate of 12.5 percent per annum on cash-collateral margin shortfalls exceeding Rs 50,000. Factoring these in, YES Securities assigned a price target of Rs 3,755 for the stock.

3. करूर वैश्य बैंक (Karur Vyas Bank)

YES सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स करूर वैश्य बैंक पर भी बुलिश हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने कॉरपोरेट और कंसोर्टियम लेंडिंग से दूर रहकर MSME और रिटेल फोकस्ड स्ट्रेटेजी अपनाई है, जिससे हाई-स्ट्रेस सेक्टर्स में एक्सपोजर कम हो गया है। बैंक की बढ़ती लोन बुक, बेहतरीन ग्रोथ ट्राजेक्टरी और मजबूत बैलेंस शीट को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसे 270 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इममें मौजूदा स्तर से करीब 22 फीसदी तेजी का अनुमान जताता है।

4. अरविंद फैशन्स (Arvind Fashions)

देश के अपैरेल और एसेसरीज बाजार की वैल्यू वित्त वर्ष 2023 में करीब 5,512 अरब रुपये आंकी गई थी और इसके रिटेल सैगमेंट में 2027 तक 7.2 प्रतिशत से 9.4 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है। अरविंद फैशन्स इस मार्केट की बड़ी कंपनी है। इसके पास Arrow, US Polo Assn., Calvin Klein, Tommy Hilfiger, और Flying Machine जैसे कई प्रीमियम ब्रांड्स है।

ब्रोकरेज का कहना है कि वह इन ब्रांड्स के जरिए टियर-2 और टियर-3 शहरों में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को पूरा कर सकती है। YES सिक्योरिटी ने अरविंद फैशंस को 705 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 26.5 फीसदी तेजी का अनुमान जताता है।

Arvind Fashions: India's apparel and accessories market was valued at approximately Rs 5,512 billion in FY’23 and is expected to increase its retail share from 7.2 percent to 9.4 percent by 2027. The sector is projected to grow at a compound annual growth rate (CAGR) of 20.8 percent, positioning it as the fastest-growing segment in retail. In this backdrop, Arvind Fashions has streamlined its portfolio to concentrate on five key brands: Arrow, U.S. Polo Assn., Calvin Klein, Tommy Hilfiger, and Flying Machine, following the divestment of Sephora. "With rising disposable incomes in Tier 2 and Tier 3 cities, the company is poised to capitalize on the growing demand for premium products. The company is focusing on premiumization through its established brands while revitalizing others, such as Arrow and Flying Machine, with refreshed product portfolios. This strategy aims to enhance brand visibility, align with consumer preferences for quality and modernity, and strengthen AFL's competitive edge in the expanding premium market," YES Securities said. It assigned a price target of Rs 705 for the stock.

यह भी पढ़ें- रियल एस्टेट कंपनी का शेयर 7% उछला, पुणे में किया बड़ा समझौता, ₹750 करोड़ आ सकता है रेवेन्यू

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।