Diwali Picks: वैसे तो दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन शाम में एक घंटे के लिए यह मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलता है। हर साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होती है और कई निवेशक इस दौरान निवेश करते हैं। इस साल 12 नवंबर को शाम सवा 6 से सवा 7 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग होने वाली है। अगर आप भी दिवाली के दिन शेयरों में निवेश करना चाहते हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा शेयर चुनें, तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी काम की है। ICICI Direct के एनालिस्ट्स की दिवाली की हॉटलिस्ट में ऐसे 5 शेयर शामिल हैं, जो आने वाले वक्त में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। कौन से हैं ये 5 शेयर, आइए जानते हैं...
