Dixon Tech Share Price: कॉन्ट्रैक्ट पर टीवी, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन, एलईडी बल्ब और सीसीटीवी सिक्योरिटी सिस्टम इत्यादि बनाने वाली डिक्सन टेक के शेयर आज रॉकेट बन गए। इंट्रा-डे में इसके शेयर 6 फीसदी उछल गए और एक बार फिर 12 हजार रुपये के पार पहुंच गए। हालांकि ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने इसके कारोबारी नतीजों को देखते हुए इसकी रेटिंग में कटौती कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 के नतीजे जारी किए थे। आज इसके शेयर BSE पर 6.13 फीसदी उछलकर 12,699.90 रुपये पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पड़े और यह 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 12099.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।
