Dixon Tech Share: डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 25 अक्टूबर को करीब 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक NSE पर 9.57 फीसदी की गिरावट के साथ 13549 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, स्टॉक में गिरावट दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। बाजार को कंपनी के मार्जिन पर दबाव पसंद आया। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 81,077 करोड़ रुपये हो गया है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कहा कि कंपनी के रिजल्ट अनुमानों से बेहतर रहे हैं ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के लिए आय के अनुमानों को बढ़ा दिया है।
