आधार कार्ड हर भारतीय के लिए सबसे जरुरी डाक्यूमेंट्स होता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल जन्मतिथि, एड्रेंस और बैंक खाता खोलने जैसे कई जरूरी चीजों में काम में आता है। लोग अक्सर आधार कार्ड अपने साथ रखते हैं, जिससे इसके खोने का डर रहता है। वहीं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप से लोग अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड को डिजिटल रूप में सेफ रख सकते हैं। इसके इस्तेमाल को पहले से ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनाता है। इसके बाद पहचान के लिए अब फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं रहेगी।
