Get App

भारत की वो रहस्यमयी झीलें जो मौसम संग बदलती हैं अपना कलर, एक बार जरुर बनाएं घूमने का प्लान

भारत में कई झीलें ऐसी हैं जो मौसम के अनुसार अपना रंग और रूप बदलती हैं। तापमान, खनिज, शैवाल और सूरज की रोशनी की वजह से इनका रंग बदलता रहता है। ये झीलें देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं और इनके पीछे दिलचस्प प्राकृतिक कहानियां छिपी होती हैं।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 10, 2025 पर 9:50 PM
भारत की वो रहस्यमयी झीलें जो मौसम संग बदलती हैं अपना कलर, एक बार जरुर बनाएं घूमने का प्लान
आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में (Photo: Canva)

भारत में कई ऐसी जगहें है जहां पर कई प्रकृति का अनोखा मेल देखने को मिलता है। भारत में कई झीलें ऐसी हैं जो साल के अलग-अलग मौसम में अपना कलर और रूप बदल लेती हैं। ये झीलें देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं और इनके पीछे दिलचस्प प्राकृतिक कहानियां छिपी होती हैं। रंग बदलने वाली ये झीलें फोटोग्राफरों के लिए किसी सपने जैसी जगह होती हैं। ये झीलें तापमान, पानी में मौजूद खनिज, शैवाल और सूरज की रोशनी जैसे कारणों की वजह से इनका रंग बदलता रहता है। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

पैंगोंग त्सो झील, लद्दाख

लद्दाख में करीब 14,270 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग त्सो झील भारत की सबसे फेमस कलर चेंज करने वाली झील मानी जाती है। ये झील भारत से लेकर तिब्बत तक फैली है और अपने खूबसूरत नीले पानी के लिए जानी जाती है। ये झील दिनभर में कई शेड्स लेता है, सुबह हल्के फिरोजी से लेकर शाम को गहरे नीले रंग तक। इसका रंग सूरज की रोशनी, पानी में मौजूद खनिजों और झील की साफ-सुथरी ग्लेशियर जैसी सतह की वजह से बदलता रहता है। शायद इसी वजह से पैंगोंग त्सो को “प्रकृति की मूड रिंग” भी कहा जाता है।

पैंगोंग त्सो घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर के बीच है, जब झील में बर्फ नहीं होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें