सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल नई ऊंचाई के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में हैवेल्स, गोदरेज कंज्यूमर, बंधन बैंक, आरती इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं इंडियन होटल्स, चंबर फर्टिलाइजर्स, पीएनबी, जीएनएफसी, बायोकॉन के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स, मुथूट फाइनेंस, पीआई इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और आरईसी में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि मणप्पुरम फाइनेंस, इंडस टावर्स, विप्रो, कोफोर्ज और जेके सीमेंट के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
