DMart Share Price: Q4 में रिकॉर्ड स्टोर खुले डीमार्ट के, फिर भी शेयर धड़ाम, 5% से अधिक टूटे भाव

DMart Share Price: डीमार्ट (DMart) की रिटेल चेन चलाने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue SuperMarts) के लिए मार्च 2025 तिमाही धमाकेदार रही। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में डीमार्ट के जितने नए स्टोर्स खुले, वह अब तक किसी भी तिमाही के लिए रिकॉर्ड है। इसके बावजूद शेयर 5 फीसदी से अधिक टूट गए। चेक करें कंपनी का कारोबारी अपडेट और ब्रोकरेज का रुझान

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
DMart की पेरेंट कंपनी Avenue SuperMarts का स्टैंडएलोन रेवेन्यू मार्च तिमाही में 14,462 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 16.7% अधिक है।

DMart Share Price: डीमार्ट (DMart) की रिटेल चेन चलाने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue SuperMarts) के लिए मार्च 2025 तिमाही धमाकेदार रही। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में डीमार्ट के जितने नए स्टोर्स खुले, वह अब तक किसी भी तिमाही के लिए रिकॉर्ड है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.7% की रफ्तार से बढ़कर 14,462 करोड़ रुपए पर पहुंच गया तो पिछले वित्त वर्ष 2024- 25 की आखिरी तिमाही में इसने 28 नए स्टोर्स जोड़े। अब डीमार्ट के 415 स्टोर्स हैं। अब शेयरों की बात करें तो अमेरिकी टैरिफ के चलते बिकवाली के माहौल  के बीच सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ के महज 4% रहने और ब्रोकरेज के फीके रुझान पर यह धड़ाम से गिर पड़ा है। आज बीएसई पर यह 2.82 फीसदी की गिरावट के साथ 4039.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.18 फीसदी टूटकर 3941.05 रुपये तक आ गया था।

DMart की पेरेंट कंपनी Avenue SuperMarts के लिए कैसी रही मार्च तिमाही

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टैंडएलोन रेवेन्यू मार्च तिमाही में 14,462 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 16.7% अधिक है। इसके अलावा इसके रिकॉर्ड 28 नए स्टोर्स खुले जिसके चलते इसके टोटल स्टोर्स 415 हो गए हैं। डीमार्ट को क्विक कॉमर्स प्लेयर्स से तगड़ा कॉम्पटीशन झेलना पड़ रहा है। इसके चलते डीमार्ट को भी अपना ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस डीमार्ट रेड्डी शुरू करना पड़ना जिसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। हालांकि सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ सिर्फ 4% रही।


क्या है ब्रोकरेज का रुझान?

मॉर्गन स्टैनलले ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स की 3,260 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अंडरवेट रेटिंग बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू उसकी उम्मीद के मुताबिक ही है लेकिन यह वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही से चौथी तिमाही तक पांच साल के औसतन 20 फीसदी के औसतन सीएजीआर से कम है।

Strategy amid Trump Tariff: ट्रंप के टैरिफ से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट धड़ाम, निवेश के लिए अब अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।