DMart में Q4 के कारोबारी आंकड़े पर 3% का उछाल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया शेयरों का टारगेट प्राइस

DMart Shares: पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही में रेवेन्यू की मजबूत ग्रोथ और आक्रामक विस्तार के चलते डीमार्ट पर ब्रोकरेज फर्मों का रुझान और मजबूत हुआ है। मॉर्गन स्टैनली ने तो इसका टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया। चेक करें कि डीमार्ट के लिए मार्च 2026 तिमाही कैसी रही और अब इसका टारगेट प्राइस क्या है

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
DMart की पैरेंट कंपनी Avenue Supermarts का मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.9% उछलकर ₹17,204.5 करोड़ पर पहुंच गया।

DMart Shares: डीमार्ट की रिटेल चेन चलाने वाली पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में ही 3% की जोरदार तेजी आई। इसके शेयरों में यह तेजी पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के धमाकेदार कारोबारी अपडेट पर आई जिसने ब्रोकरेजेज के बुलिश रुझान को बरकरार रखा है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 18% की रफ्तार से बढ़ा तो कंपनी ने आक्रामक तरीके से डीमार्ट के नए स्टोर्स खोले। इसने शेयरों की खरीदारी बढ़ा दी और यह उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे अधिकतर तेजी गायब हो गई। फिलहाल बीएसई पर यह 0.94% की बढ़त के साथ ₹4401.00 (DMart Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 3.50% के उछाल के साथ ₹4512.60 तक पहुंच गया था।

DMart की पैरेंट कंपनी Avenue Supermarts के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.9% उछलकर ₹17,204.5 करोड़ पर पहुंच गया। रेवेन्यू की यह ग्रोथ इसके 2-3 साल में रेवेन्यू की 17-18% की सालाना ग्रोथ के मुताबिक ही है। इसके अलावा डीमार्ट के स्टोर्स का आक्रामक विस्तार मार्च 2026 में भी जारी रही। कंपनी ने मार्च तिमाही में डीमार्ट के 58 स्टोर खोले और वित्त वर्ष 2026 में 85। इसके स्टोर्स की संख्या अब 500 तक पहुंच गई है।


क्या कहना है ब्रोकरेज फर्मों का?

डीमार्ट के शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज पॉजिटिव बने हुए हैं। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने ₹6583 के टारगेट प्राइस के साथ इसकी हाई कंविक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। एक और ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने रेवेन्यू की उम्मीद से बेहतर ग्रोथ के चलते इस अपग्रेड कर ओवरवेट रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹5,188 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि डीमार्ट को हाई इनफ्लेशन से फायदा मिलेगा जिससे आमतौर पर सेम-स्टोर-सेल्स ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है और इसकी वैल्यू-ड्रिवेन पोजिशनिंग मजबूत होती है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि तेजी से बढ़ते नेटवर्क और बेहतर माहौल में वित्त वर्ष 2027-2028 में रेवेन्यू ग्रोथ बढ़कर 19-20% हो जाएगी, जबकि वित्त वर्ष 2026 के लिए अनुमान करीब 16% का था।

एक साल में कैसी रही डीमार्ट के शेयरों की चाल?

डीमार्ट के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 4 सितंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹4916.30 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल पर शेयरों की तेजी थमी और छह महीने में यह 28.22% टूटकर 2 मार्च 2026 को ₹3528.65 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

8 साल की इस डील पर विप्रो के शेयर बने रॉकेट

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।