Get App

ट्रंप ने कनाडा को दी सीधी चेतावनी, बोले- अगर चीन के साथ की डील, तो लगेगा 100% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कनाडा और चीन के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा चीन के सामान को अमेरिका तक पहुंचाने के लिए एक तरह का “ड्रॉप-ऑफ पोर्ट” बनता है, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 9:11 PM
ट्रंप ने कनाडा को दी सीधी चेतावनी, बोले- अगर चीन के साथ की डील, तो लगेगा 100% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि चीन के साथ कोई भी समझौता कनाडा के लिए घातक साबित होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कनाडा और चीन के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा चीन के सामान को अमेरिका तक पहुंचाने के लिए एक तरह का “ड्रॉप-ऑफ पोर्ट” बनता है, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्के कार्नी (Mark Carney) को संबोधित करते हुए उन्हें “गवर्नर कार्नी” कहा और किसी भी ऐसे कदम के खिलाफ सख्त चेतावनी दी, जिससे चीन के उत्पाद कनाडा के जरिए अमेरिकी बाजार में प्रवेश कर सकें।

ट्रंप ने लिखा, “अगर गवर्नर कार्नी यह सोचते हैं कि वे कनाडा को चीन के लिए एक ‘ड्रॉप-ऑफ पोर्ट’ बना देंगे, जहां से सामान अमेरिका भेजा जाएगा, तो वे पूरी तरह गलत हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि चीन के साथ इस तरह का कोई भी समझौता कनाडा के लिए घातक साबित होगा। उनके मुताबिक, इससे न सिर्फ कनाडा की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि उसका सामाजिक ढांचा और जीवनशैली भी प्रभावित होगी। ट्रंप ने कहा, “चीन कनाडा को पूरी तरह निगल जाएगा। उसके कारोबार, सामाजिक ताने-बाने और जीवन के सामान्य तरीके तक को तबाह कर देगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें