गलती से भी मार्केट शॉर्ट करने की ना सोचें, जोमैटो और सीमेंस पर रखें फोकस- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 19,875 (पिछला रजिस्टेंस) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 19,780 (ऑप्शंस आधारित) है। बाजार खुलते ही आज 19,800 की कॉल में मुनाफा बुक कर लें। 20,000 की कॉल में शिफ्ट करें या अगली गिरावट का इंतजार करें। निफ्टी में नई एंट्री का जोन 19,900-19,950 पर है इसके लिए 19,875 का स्टॉपलॉस लगाए

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर पहला रजिस्टेंस 44,100 (ऑप्शंस आधारित) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 44,420 (सीरीज का शिखर) पर है।

बाजार के संकेतों पर नजर रखने की सलाह देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का निफ्टी ने पहले दिन सीरीज का low बनाया, कल high बना। 20000 से ऊपर सीरीज की क्लोजिंग के लिए तैयार है। 20,100-20,200 भी नजर आ सकता है । स्विंग ट्रेडर्स 19,800 की कॉल में मुनाफा बुक करें और आगे की कॉल में सौदे लें। पोजिशनल ट्रेडर्स स्टॉप लॉस ट्रेल करके 19,875 पर ले आएं। एक बार बड़ा रजिस्टेंस पार हुआ तो वो सपोर्ट बन जाएगा।

अनुज सिंघल ने ट्रेडर्स को सलाह देते हुए कहा कि गलती से भी मार्केट शॉर्ट करने की ना सोचें। शॉर्टिंग का विचार दिमाग में आए तो सिस्टम बंद कर दें।

निफ्टी पर रणनीति


अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 19,875 (पिछला रजिस्टेंस) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 19,780 (ऑप्शंस आधारित) है। बाजार खुलते ही आज 19,800 की कॉल में मुनाफा बुक कर लें। 20,000 की कॉल में शिफ्ट करें या अगली गिरावट का इंतजार करें। निफ्टी में नई एंट्री का जोन 19,900-19,950 पर है इसके लिए 19,875 का स्टॉपलॉस लगाए। पहला रजिस्टेंस 20,000 (मनोवैज्ञानिक आंकड़ा) है। बड़ा रजिस्टेंस 20,110 (ऑप्शंस आधारित) पर है। सीरीज अब तक के सर्वोच्च स्तर 20,222 पर भी खत्म हो सकती है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर पहला रजिस्टेंस 44,100 (ऑप्शंस आधारित) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 44,420 (सीरीज का शिखर) पर है। बैंक निफ्टी में 44,100-44,200 के करीब मुनाफा बुक कर लें। पहला सपोर्ट 43,740 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 43,580 (ऑप्शंस पर आधारित ) है। 44,420 पार नहीं होने तक बैंक निफ्टी पर कोई नया ट्रेड नहीं होगा।

जोमैटो पर फोकस

अनुज सिंघल ने कहा कि अलीपे ब्लॉक डील में 29.6 करोड़ शेयर बेचेगा। 111.28 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सौदा संभव है। अलीपे कंपनी में 3.4% शेयर बेचेगा। अलीपे ब्लॉक डील से 3290 करोड़ रुपये जुटाएगा। आज के बाद 90 दिन बाद ही ब्लॉक संभव है।

सीमेंस पर फोकस

Q4SY23 आय और मुनाफा उम्मीद से ज्यादा रहा है। 5280 करोड़ रुपये अनुमान के मुकाबले आय 5807 करोड़ रुपये रहा है। 509 करोड़ अनुमान के मुकाबले मुनाफा 571 करोड़ रुपये रहा। EBITDA भी 647 करोड़ रुपये अनुमान के मुकाबले 700 करोड़ रुपये निकला। मार्जिन अनुमान के मुताबिक रहा। कंपनी का मार्जिन 12.2% अनुमान के मुकाबले 12.1% पर रहा।

Today Nifty -Bank Nifty Position: आज के लिए यह लेवल हैं अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।