Get App

गलती से भी मार्केट शॉर्ट करने की ना सोचें, जोमैटो और सीमेंस पर रखें फोकस- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 19,875 (पिछला रजिस्टेंस) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 19,780 (ऑप्शंस आधारित) है। बाजार खुलते ही आज 19,800 की कॉल में मुनाफा बुक कर लें। 20,000 की कॉल में शिफ्ट करें या अगली गिरावट का इंतजार करें। निफ्टी में नई एंट्री का जोन 19,900-19,950 पर है इसके लिए 19,875 का स्टॉपलॉस लगाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 9:14 AM
गलती से भी मार्केट शॉर्ट करने की ना सोचें, जोमैटो और सीमेंस पर रखें फोकस- अनुज सिंघल
बैंक निफ्टी पर पहला रजिस्टेंस 44,100 (ऑप्शंस आधारित) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 44,420 (सीरीज का शिखर) पर है।

बाजार के संकेतों पर नजर रखने की सलाह देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का निफ्टी ने पहले दिन सीरीज का low बनाया, कल high बना। 20000 से ऊपर सीरीज की क्लोजिंग के लिए तैयार है। 20,100-20,200 भी नजर आ सकता है । स्विंग ट्रेडर्स 19,800 की कॉल में मुनाफा बुक करें और आगे की कॉल में सौदे लें। पोजिशनल ट्रेडर्स स्टॉप लॉस ट्रेल करके 19,875 पर ले आएं। एक बार बड़ा रजिस्टेंस पार हुआ तो वो सपोर्ट बन जाएगा।

अनुज सिंघल ने ट्रेडर्स को सलाह देते हुए कहा कि गलती से भी मार्केट शॉर्ट करने की ना सोचें। शॉर्टिंग का विचार दिमाग में आए तो सिस्टम बंद कर दें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 19,875 (पिछला रजिस्टेंस) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 19,780 (ऑप्शंस आधारित) है। बाजार खुलते ही आज 19,800 की कॉल में मुनाफा बुक कर लें। 20,000 की कॉल में शिफ्ट करें या अगली गिरावट का इंतजार करें। निफ्टी में नई एंट्री का जोन 19,900-19,950 पर है इसके लिए 19,875 का स्टॉपलॉस लगाए। पहला रजिस्टेंस 20,000 (मनोवैज्ञानिक आंकड़ा) है। बड़ा रजिस्टेंस 20,110 (ऑप्शंस आधारित) पर है। सीरीज अब तक के सर्वोच्च स्तर 20,222 पर भी खत्म हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें